मुख्यमंत्री ने संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन

रायपुर, 25 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर कृषि एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम तथा विधायक प्रबोध मिंज उपस्थित रहे।

पुस्तक में संसदीय संकुल विकास परियोजना मिनवाखाड़ से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं और क्षेत्र में हुए बदलावों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया है। परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को दस्तावेज के रूप में संकलित किया गया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने पुस्तक के विमोचन के अवसर पर परियोजना से जुड़े कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में विकास की गतिविधियों को गति देने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों को व्यापक रूप से सामने लाने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम में परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा हुई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 782