CG में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 31 IPS अफसरों के तबादले, पवन देव और जीपी सिंह को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 31 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में पुलिस मुख्यालय सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ महानिदेशक राज्य पुलिस अकादमी का प्रभार सौंपा गया है।

इसी तरह एसआरपी कल्लूरी को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।

एडीजी स्तर पर भी बड़ा फेरबदल

सरकार ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) स्तर के अधिकारियों के दायित्वों में भी बदलाव किया है। प्रदीप गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन एवं चयन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं विवेकानंद को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (वित्त, योजना एवं प्रबंध) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

जल्द संभालेंगे नया पदभार

राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से पुलिस प्रशासन में जिम्मेदारियों का नए सिरे से निर्धारण होगा और विभागीय कामकाज को और गति मिलेगी।

तबादला आदेश में शामिल 31 IPS अधिकारियों की पूरी सूची नीचे देखें।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 776