ग्राम जानो में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, सरपंच लता हेमंत कौशल ने किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जानो में देशभक्ति और उत्साह का माहौल रहा। ग्राम पंचायत जानो की सरपंच लता हेमंत कौशल ने स्कूल परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद वे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुईं। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके पश्चात ग्राम पंचायत जानो परिसर में सरपंच लता हेमंत कौशल, जनपद सदस्य नारद वर्मा, उपसरपंच विनय पटेल एवं पंचगण की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में पंचगण कमलेश यादव, त्रिवेणी कौशल, विशाल ठाकुर, साहेब दास, त्रिलोचन कुमार, राजेश वर्मा एवं जनार्दन वर्मा, रोजगार सहायक रेखा वर्मा सहित ग्रामवासी तारण कौशल, विमल चंद जैन, मिस्री लाल जैन, तिरुपति कौशल एवं कोटवार रूपदास, अंजोरी वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस दौरान पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल रहा। सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेकर आजादी के पर्व को हर्षोल्लास और गौरव के साथ मनाया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759