हरेली पर्व पर महाविद्यालय में हुआ वृहद वृक्षारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पौधों की सुरक्षा का संकल्प

रायपुर। हरेली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 13 अगस्त 2026 को महाविद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के उद्यान एवं भवन परिसर में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में महाविद्यालयीन जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष  बृजेन्द्र दानी एवं महाविद्यालयीन एलुमिनी समिति के अध्यक्ष  सामर्थ ताम्रकार की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य  गुरुदयाल सिंह बग्गा ने किया, जबकि कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रिंकु झमटा, सहायक प्राध्यापक वनस्पतिशास्त्र एवं एनएसएस प्रभारी  खेमलाल नेताम ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली।

इस अवसर पर  बृजेन्द्र दानी ने पौधों के रोपण के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की। वहीं  सामर्थ ताम्रकार ने अपने द्वारा लगाए गए पौधों को नियमित रूप से पानी एवं खाद देने की बात कही।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉ. ज्योति केरकेट्टा, डॉ. एस.के. मेश्राम, डॉ. दिव्या नेमा, डॉ. शशि ठाकुर,  उषा कुर्रे,  रश्मि मोहंती, डॉ. शकीला बानो,  रुपेश वर्मा एवं डॉ. मयंक मार्टिन सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. रिंकु झमटा एवं  खेमलाल नेताम ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759