Skip to content
No results
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • शिक्षा
  • व्यापार व रोजगार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विज्ञान व तकनीक
  • लाइफ-स्टाईल
  • अन्य
CG Awaaz
CG Awaaz
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • शिक्षा
  • व्यापार व रोजगार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विज्ञान व तकनीक
  • लाइफ-स्टाईल
  • अन्य
CG Awaaz
CG Awaaz

तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती

  • nikettamrakarnikettamrakar
  • August 10, 2026
Share on WhatsApp Share on Facebook Share on X (Twitter) Share on LinkedIn

खैरागढ़। जिला मुख्यालय खैरागढ़ में रविवार सुबह तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते सड़क हादसा हो गया। किल्लापारा में इतवारी बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अमलीपारा निवासी प्रीत चंद्राकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि प्रीत बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। दुर्घटना में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। हादसे के बाद माजदा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना हाईवे पेट्रोलिंग टीम को दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंचा और घायल प्रीत चंद्राकर को सिविल अस्पताल खैरागढ़ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए।

मालवाहक वाहन में सवारियों को बैठाने पर सवाल

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के दौरान माजदा वाहन में बड़ी संख्या में लोग सवार थे। मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर वाहन चालकों को समझाइश देने के साथ चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी के मामले सामने आ रहे हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार माजदा वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और मालवाहक वाहनों में सवारियों को बैठाने के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जरूरत को उजागर कर दिया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325
Previous Post आवेदन के बाद भी नहीं सुधरी सड़क, गड्ढों में धान रोपकर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध
Next Post 10 घंटे गुल रही बिजली, फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; रात में विद्युत वितरण केंद्र पहुंचीं अरुणा सिंह

और पढ़ें -

  • बलौदाबाजार में धान खरीदी की तैयारी तेज, 1.68 लाख किसानों ने कराया पंजीयन; 31 अक्टूबर तक नए किसानों को मौकाOctober 21, 2026
  • Drug-Free India 2029: देश को नशा-मुक्त बनाने का अमित शाह ने लिया संकल्प, तारीख का ऐलानOctober 21, 2026
  • रामलीला में मची अफरा-तफरी: हनुमान बने कलाकार समेत 3 लोग झुलसेOctober 21, 2026
  • खम्हरिया में चोरों का आतंक, चार स्थानों से बोर के केबल वायर चोरी; पेयजल व्यवस्था प्रभावितOctober 21, 2026
  • अमलेश्वर में दुर्गा विसर्जन की अनूठी परंपरा, दुर्गा उत्सव समितियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया जाता है सम्मानOctober 21, 2026

“ख़बर वहाँ से सच हो जहाँ से”

Info

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Copyright © 2025 CG Awaaz. All Rights Reserved.