कवर्धा। कवर्धा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक पर तीन दोस्त सवार होकर जा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से एक बालक सड़क पर गिर पड़ा और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा वन विभाग कार्यालय के सामने हुआ। बाइक पर तीन नाबालिग दोस्त सवार थे। इसी दौरान 14 वर्षीय दादू पाली, निवासी कवर्धा, बाइक से नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह तेज रफ्तार और बाइक पर तीन लोगों का सवार होना माना जा रहा है।

