शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तमेर पारा, धमधा में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

धमधा :- पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला तमेर पारा, धमधा एवं शासकीय प्राथमिक शाला तमेर पारा, धमधा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधरोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल रहीं। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष चेंबर ऑफ कॉमर्स नवीन जैन , एल्डरमैन अजय मिश्रा, सेवानिवृत्त प्रधानपाठक विमल ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सुमित ताम्रकार , शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष शंकर लाल देवांगन, पियूष ताम्रकार सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पालकगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि श्वेता प्रशांत अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ जीवन की अमूल्य धरोहर है।” उन्होंने विद्यार्थियों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रधानपाठक अंजली पंच (शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, तमेर पारा) ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। वहीं प्रधानपाठक रश्मिलता ठाकुर (शासकीय प्राथमिक शाला, तमेर पारा) ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सुश्री रीना गार्डिया, गीता सोनकर, तृप्ति जोशी, भानुप्रिया शर्मा, परमानंद यदु, गणेश राम साहू, बलराम रावते, तोमप्रकाश कश्यप, अशोक देवांगन, अनिल कुमार वर्मा, राजेंद्र सर, अनिल कुमार शंखवार तथा नरेश बारले सर सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन तथा वृक्षों के महत्व पर प्रेरक संदेश भी दिए गए।

कार्यक्रम का सुगठित एवं प्रभावी संचालन लेखराज देवांगन द्वारा किया गया। उन्होंने अपनी ओजस्वी शैली से कार्यक्रम को गरिमामय एवं प्रेरणादायी बनाया। अंत में सभी अतिथियों, पालकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वृक्षों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 399