भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, विकासखंड बलौदाबाजार के नए उपाध्यक्ष बने पारस ताम्रकार

लवन
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ विकासखंड बलौदाबाजार के नए उपाध्यक्ष के रूप में श्री पारस ताम्रकार (लवन) की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री पारस ताम्रकार पूर्व में नगर पंचायत लवन के पार्षद रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। सामाजिक गतिविधियों एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनकी सक्रियता के कारण वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में जाने जाते हैं।

उनकी नियुक्ति पर समर्थकों एवं नागरिकों ने विश्वास जताते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता का लाभ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन को मिलेगा तथा युवाओं में सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूती मिलेगी।

श्री पारस ताम्रकार ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को विकासखंड स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास करेंगे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 389