टीम इंडिया ने किया अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ़, तीसरे वनडे में इतने विकेट से दी मात, रोहित-जायसवाल ने खेली तूफानी पारी

HIGHLIGHTS

  1. टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच चेपॉक स्टेडियम में खेला गया तीसरा वनडे मैच।
  2. इंडिया ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सीरीज पर किया कब्ज़ा।
  3. इंडिया की तरफ से रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध कृष्णा ने किया शानदार प्रदर्शन

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला गया। इस मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराकर सूपड़ा साफ़ कर दिया है। भारत को जीत के लिए 219 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 28.4 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया।

चेपॉक वनडे में भारत की जीत में सबसे अहम योगदान रोहित शर्मा, यशस्वी जायस्वाल और प्रसिद्ध कृष्णा का रहा। प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट झटके। वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया और 110 रनों की नाबाद पारी खेली। रोहित शर्मा) के बल्ले से भी अर्धशतक निकला और उन्होंने 79 रनों की पारी खेली।

कैसी रही भारत की बल्लेबाजी

  रनचेज में भाारतीय टीम को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल शुरुआत से ही आक्रामक मूड में लगे, वहीं रोहित ने क्रीज पर जमने के बाद बड़े शॉट्स लगाए। रोहित शर्मा ने अपने करियर की 62वीं फिफ्टी जमाई

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 373