धमधा में ‘गौ सम्मान’ की गूंज: रैली के साथ हस्ताक्षर अभियान, सैकड़ों लोगों की भागीदारी

धमधा। नगर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य रैली और हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंदिर से हुई, जहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, गौ-सेवक और नागरिक रैली में शामिल होकर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए गौ माता के सम्मान में जयकारे लगाए। “गौ माता की जय” के नारों से पूरा शहर गूंज उठा और लोगों ने गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को जोरदार तरीके से उठाया।

रैली के साथ ही हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें सैकड़ों नागरिकों ने भाग लेकर अपना समर्थन दिया। आयोजकों ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से एकत्रित हस्ताक्षरों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जा सके।

इस अवसर पर डी.पी. शर्मा (गौ सेवा अध्यक्ष, धमधा), घनश्याम शर्मा, गणेश यादव, रामजी देवांगन, प्रशांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमन लाल यादव, योगेश यादव, विकास अग्रवाल, चमन गुप्ता,वामन ताम्रकार, अंकित शर्मा, प्रथम सोनकर, केशव सोनकर, वीर ताम्रकार, हरीश यादव, मुखराज किशोर यादव, नवीन जैन, राजेंद्र ताम्रकार, अंकित शर्मा, दीपक चौहान, पियूष ताम्रकार, सामर्थ ताम्रकार, जिला कांग्रेस प्रवक्ता रजत नायक, देवेंद्र गुप्ता, खेमलाल वर्मा, मोहन पटेल, योगेश यादव, राजकुमार सिन्हा, दिलीप अग्रवाल, ज्ञानेंद्र ताम्रकार, लालू ताम्रकार, दीपक ताम्रकार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। आयोजन ने नगर में गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर जनजागरूकता को नई दिशा दी है, वहीं लोगों का बढ़ता समर्थन इसे एक बड़े जनआंदोलन का रूप देता नजर आ रहा है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351