धमधा। प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कांग्रेस कमेटी धमधा में अंतर्गत देवरी ,घोटवानी ,धमधा,पेंड्रावन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी मंडल पदाधिकारियों का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना रहा, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत कमेटी एवं बूथ कमेटी तथा नगरीय क्षेत्रों में वार्ड कमेटी और बूथ कमेटी के गठन का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय होकर आम जनता से जुड़ना होगा और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
बैठक में जिला प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धमधा के अध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष शमशीर कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य दानेश्वर साहू, जिला प्रवक्ता रजत नायक, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष राज पटेल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक कसार, ज्वाला साहू, हिम्मत ढीमर, मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, जितेंद्र वर्मा, संगीता यादव, देवेंद्र चंदेल, धर्मेंद्र साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेक्टर अध्यक्ष रामचन्द्र जंघेल भुनेश्वर नेताम, गिरवर पटेल, रामकुमार पटेल, सुमंत ताम्रकार, अनिल साहू, श्रवण साहू, त्रिलोकी पटेल, संतोष साहू सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

