दुर्ग जिले में भाजपा स्थापना दिवस व किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर ग्राम दानिया में दुर्ग जिला किसान मोर्चा के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम एवं किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्नदाताओं का सम्मान किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की मजबूती उसके कर्मठ कार्यकर्ताओं और देश के किसानों पर आधारित है। उपस्थित जनसमूह का उत्साह इस बात का प्रमाण रहा कि जनता का विश्वास प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों में अडिग है।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष रोहित राजपूत ने दिया, जबकि मंच संचालन राजेंद्र यादव (जिला महामंत्री, किसान मोर्चा) और जोहन वर्मा (जिला मंत्री, किसान मोर्चा) ने किया।

इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में साजा विधानसभा के विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की।

अति विशिष्ट अतिथियों में तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू और जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा शामिल रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में तेखन सिन्हा (जिला अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा), हिमा साहू (जिला मंत्री), शिवेंद्र परिहार (जिला उपाध्यक्ष), मुकेश बेमलचंदन (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), प्रीतम सिंह यादव (जनपद पंचायत सभापति), रमन यादव, अवधराम पटेल, दिलीप गुप्ता (पूर्व जिला महामंत्री, किसान मोर्चा), धर्मपाल वर्मा, कृष्णा पटेल, अजय उमरे, जोहान वर्मा, बहल वर्मा, सुरेश वर्मा, बलदाऊ पाल, संजय कश्यप, ज्ञान यादव (सांसद प्रतिनिधि), राजेंद्र पटेल (जिला मंत्री, युवा मोर्चा) सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन किसानों के सम्मान और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311