धमधा में भाजपा स्थापना दिवस समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं ने लिया ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा,नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल शामिल

धमधा। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आज अटल परिसर में धमधा मंडल के तत्वाधान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद किया और ‘राष्ट्र प्रथम’ के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्म भट्ट, महामंत्री बनाऊं वर्मा एवं छगन साहू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल, उपाध्यक्ष बृजेंद्र दानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्वेता शर्मा और सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू ने भी अपनी सहभागिता दी।

इसके अलावा वरिष्ठ नेता राजेंद्र ताम्रकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य तोरण डेहरिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य पीयूष ताम्रकार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की बहनों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रण लिया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311