धमधा में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय का भव्य स्वागत

धमधा – भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डे जी के धमधा आगमन पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। गंडई चौक, नरेश स्वीट्स होटल के पास यहां सभी कार्यकर्ताओं ने उनका जोश और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर सुश्री सरोज पाण्डे जी ने धमधा के पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की,राजनीतिक चर्चाएं कीं तथा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अपने सांसद कार्यकाल की कई उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं से जुड़ी यादों को भी साझा किया। साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद भट्ट जी का हालचाल भी जाना। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, नवीन जैन,जिला महामंत्री भाजयुमो आरुणि दानी,युवा नेता पियूष ताम्रकार,युवा मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र साहू,पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष आदर्श शर्मा,पूर्व सरपंच एवं मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311