क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद Vijay Baghel के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद Vijay Baghel के जन्मदिवस के अवसर पर रविवार को उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर सांसद को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।
इस अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Ishwar Sahu भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सांसद को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में मंडल के उपाध्यक्ष प्रीतम यादव, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष अशोक यादव, युवा मोर्चा के महामंत्री तुषार राजपूत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर केक काटकर सांसद का स्वागत किया और जनसेवा के क्षेत्र में उनके निरंतर सक्रिय योगदान को सराहा।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और संगठन भी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम का समापन सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के साथ हुआ।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311