धमधा मे सड़क हादसा, टमाटर से भरी ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत

धमधा से आदर्श शर्मा की रिपोर्ट।
धमधा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

जानकारी के मुताबिक, धमधा से दुर्ग जाने वाले मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के आगे खान ढाबा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जाताघर्रा से टमाटर लेकर आ रहा ट्रक क्रमांक CG 04-H0504 अचानक एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को 108 एम्बुलेंस के जरिए तुरंत धमधा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान नरसिंह यादव, निवासी ग्राम सहगांव के रूप में हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

वहीं मामले में धमधा थाना प्रभारी रामनारायण ध्रुव ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ट्रक को ड्राइवर सहित थाना लाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 311