80 पौवा शराब किया गया जप्त,2 आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल

🔴 ऑपरेशन विश्वास के तहत अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का करारा प्रहार
🔴 थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरण में आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
🔴 अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
🔴 80 पौवा शराब किया गया जप्त
🔴 कुल जप्त मशरूका कीमती ₹ 8000/-
🔴 2 आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को भेजा गया जेल

—00—

जिले में अवैध शराब के क्रय-विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक 30.01.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंडरका में भारत गैस के पीछे एवं डीएमसी कंपनी के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर थाना कुम्हारी एवं ACCU पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई।

दबिश के दौरान आरोपी डोमन साहू उम्र 30 वर्ष ग्राम कंडरका के कब्जे से घटना स्थल भारत गैस कुम्हारी के पीछे से 40 पाव शोले देशी मसाला शराब
आरोपी वीरू धीवर उम्र 22 साल ग्राम कंडरका के कब्जे से डीएमसी कम्पनी के पास लिमतारा से 40 पाव शोले देशी मसाला शराब
जुमला कीमती 8000 रुपए जब्त कर पृथक पृथक 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना कुम्हारी के अपराध क्रमांक 41/26, 42/26, कायम कर आरोपीगण को ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा गया

80 पौवा जप्ति *कुल जब्त पाव जुमला 14.400 बल्क लीटर शराब कीमती ₹ 8000/-


🔹 गिरफ्तार आरोपी —

  1. डोमन साहू उम्र 30 वर्ष ग्राम कंडरका
  2. वीरू धीवर उम्र 22 साल ग्राम कंडरका

⚠️ दुर्ग पुलिस का सख़्त संदेश
अवैध शराब का कारोबार करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार कठोर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256