दुर्ग : नौकरी दिलाने के नाम पर 6.51 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार धमधा थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं शराब दुकान में नौकरी लगाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने कई लोगों से कुल 6 लाख 51 हजार 817 रुपये वसूले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी घनश्याम सोनकर ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश, निवासी बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव, ने उसे और उसके परिचितों को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उनसे रकम ली।
पीड़ितों से ली गई रकम
- शुभम सोनकर – ₹1,00,000
- गजेन्द्र सोनकर – ₹90,000
- प्रियांश सोनकर – ₹12,000 (फोन/स्कैनर से)
- हेम सिंह साहू – ₹1,20,000
- प्रियांश सोनकर – ₹1,08,000 (नगद)
- गजेन्द्र सोनकर – ₹30,000 (नगद)
- नागेश – ₹37,000
कुल ठगी की रकम ₹6,51,817 है।
मामले में थाना धमधा में अपराध क्रमांक 01/2026, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने ठगी करना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार आरोपी
ओमकुमार सिन्हा उर्फ ओमप्रकाश,उम्र – 31 वर्ष ,निवासी – बागेश्वर सिटी, राजनांदगांव

