राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई
ग्राम कपसदा में आयोजित सांदीपनी अकादमी अछोटी महाविद्यालय का सात दिवसीय आवासीय शिविर का प्रथम दिवस 17.12.2025 को ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच, पंच, साहू समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं NSS के स्वयं सेवको के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन समारोह उत्साह पूर्व एवं गरिमा में वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा एनएसएस के उद्देश्य” नॉट मी बट यू “के महत्व का प्रकाश डाला गया ।वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा अनुशासन नेतृत्व राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया, शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक सर्वे एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं लक्ष्यगीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सरपंच ग्राम कपसदा श्री भूपेंद्र कुंवर, ध्रुव कुमार साहू समाज के अध्यक्ष, डॉ मन्नू लाल साहू उपाध्यक्ष साहू समाज कपसदा, श्रीमती दुर्गा साहू उपाध्यक्ष महिला साहू समाज , शशि प्रकाश सांदीपनी एकेडमी होमगार्ड एवं सभी सम्मानित जनों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संचालक श्री महेंद्र चौबे, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी, प्राचार्या डॉ स्वाति श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ संध्या पुजारी, आईटीआई हेड श्री डीगेश कुमार साहू, एनएसएस अधिकारी श्रीमती पी. नागरत्नम, सुश्री रेनू साहू, श्री विजय श्री भागीरथी साहू अवध वर्मा एवं सभी NSS के स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।

