BREAKING:- नाले में बोरे में बंद मिली अज्ञात महिला की लाश..

गंध आने पर लोगों ने पुलिस को दी सूचना, हत्या की आशंका पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाश तीन-चार दिन पुरानी लगती है, फिलहाल सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है

इस्पात नगरी भिलाई में शनिवार सुबह चंद्रा-मौर्या टॉकीज के पास नाले में एक बोरे में महिला की लाश मिली है। सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े बोरे से दुर्गंध आने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी के अनुसार लाश तीन-चार दिन पुरानी है महिला की उम्र 30 से 35 साल के बीच की बताई जा रही है घटना की जानकारी लगते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई दुर्ग शहर सुखनंदन राठौर नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव क्राइम प्रभारी प्रमोद रुसिया फोरेंसिक एक्सपर्ट घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं।

मृतक महिला के हाथ में आरती नाम का गोदना है

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256