रतनपुर : छत्तीसगढ़ के रतनपुर स्थित प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।
इस बार मां महामाया के दरबार में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस और नेपाल सहित कई देशों में रहने वाले श्रद्धालु भी ज्योति कलश प्रज्वलित कराने के लिए पंजीयन करा रहे हैं।
विदेशों में रहने वाले भारतीय मूल के भक्त ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से ज्योति कलश की बुकिंग कराकर मां के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मां महामाया के प्रति भक्तों की यह अटूट आस्था छत्तीसगढ़ की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को देश-विदेश तक पहुंचा रही है।
जय माता दी


