बेमेतरा, । जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने जिले के अलग-अलग थाना, रक्षित केंद्र और साइबर सेल में पदस्थ पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार 2 प्रधान आरक्षक और 8 आरक्षक समेत कुल 10 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक प्रधान आरक्षक भूषण प्रसाद को थाना बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) भेजा गया है। वहीं प्रधान आरक्षक योगेश यादव को साइबर सेल से थाना बेरला में पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आरक्षक मुकेश माहिरे को साइबर सेल से थाना नांदघाट, रेखन साहू को थाना बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) से थाना नवागढ़ तथा संजय साहू को थाना नांदघाट से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) भेजा गया है।
इसके अलावा आरक्षक संजय पाटिल को थाना बेरला, इंद्रजीत पाण्डेय को थाना बेमेतरा, संतोष धीवर को रक्षित केंद्र बेमेतरा, राजेन्द्र साहू को थाना नवागढ़ और यशवंत यादव को थाना बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक जरूरतों और बेहतर पुलिसिंग को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई पदस्थापना के बाद थाना और साइबर सेल स्तर पर कामकाज में बदलाव के साथ अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आम लोगों की शिकायतों के निराकरण को और प्रभावी बनाने पर जोर रहेगा।


