धमधा। धमधा के युगपुरुष, वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष स्व. दाऊ अरुण अग्रवाल जी के तेरहवीं कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल, विधायक ईश्वर साहू एवं जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष पवन शर्मा शामिल हुए। सभी ने स्व. अरुण अग्रवाल के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद किया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्वेता प्रशांत अग्रवाल सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

