6-7 नवंबर को होगा धन्वंतरि मंदिर धमधागढ़ का पंचम वार्षिकोत्सव

धमधा। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम धन्वंतरि मंदिर धमधागढ़ स्थित “सिद्ध मनोकामना” भगवान श्री धन्वंतरि मंदिर का पंचम स्थापना वर्ष समारोह आगामी 6 एवं 7 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर शनिवार को मंदिर समिति की आवश्यक बैठक हुई। मंदिर समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह चौहान के निर्देश पर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से दो दिवसीय आयोजन के सुचारू संचालन के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया।

समारोह में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा राज्य एवं केंद्र के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत 15 से 30 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संस्कृत मंत्रों एवं श्लोकों की रिकॉर्डिंग पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को संगठन की ओर से पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

आयोजन समिति में पवन देवांगन गुरुज को अध्यक्ष तथा आचार्य धर्मेंद्र ताम्रकार को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं भिलाई के वरिष्ठ शिक्षाविद् आचार्य डॉ. महेशचंद्र शर्मा को प्रमुख मार्गदर्शक बनाया गया है।

प्रमुख संरक्षक के रूप में शिव साहू गुरुजी, देवेंद्र साखरे, पारसमल जैन एवं प्रकाशचंद सुराना को जिम्मेदारी दी गई है। समिति के प्रमुख सदस्यों में बद्री प्रसाद पटेल, गोपालन पटेल, कुबेरनाथ साहू, गंगाराम साहू, पनकुराम साहू, गजेंद्र पटेल, नरसिंग राम साहू, निकेत ताम्रकार, श्रीमती शीला तिवारी, विष्णु ताम्रकार, जवाहरलाल साहू, देवेंद्र वर्मा एवं नरसिंग पटेल शामिल हैं।

आयोजन समिति का गठन महिला सशक्तीकरण एवं उत्सव समिति की अध्यक्ष श्वेता शर्मा, शिक्षण समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण ताम्रकार एवं संस्कृत विद्यालय के संरक्षक विष्णुजी साहू की उपस्थिति में किया गया। बैठक में समारोह की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

बैठक के अंत में डॉ. दिनेश साहू ने उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 984