Skip to content
No results
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • शिक्षा
  • व्यापार व रोजगार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विज्ञान व तकनीक
  • लाइफ-स्टाईल
  • अन्य
CG Awaaz
CG Awaaz
  • छत्तीसगढ़
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • खेल
  • शिक्षा
  • व्यापार व रोजगार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • विज्ञान व तकनीक
  • लाइफ-स्टाईल
  • अन्य
CG Awaaz
CG Awaaz

भूपेश बघेल पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

  • nikettamrakarnikettamrakar
  • September 19, 2026
Share on WhatsApp Share on Facebook Share on X (Twitter) Share on LinkedIn
  • अमलेश्वर-कुम्हारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंचकर FIR दर्ज करने की मांग की

अमलेश्वर। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधायक भूपेश बघेल के विरुद्ध फेसबुक पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में थाना अमलेश्वर में ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध FIR दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

अमलेश्वर थाना में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन सौंपने पहुंचे। थाना प्रभारी के मौजूद नहीं होने पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीओपी मौके पर पहुंचे और जिला अध्यक्ष सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधि एवं पूर्व मुख्यमंत्री के विरुद्ध इस तरह की कथित अभद्र टिप्पणी से कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने मामले की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला महासचिव युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण अमृत सिंह राजपूत, जिला कांग्रेस कमेटी सचिव धर्मेंद्र साहू, हिमांशु शर्मा, सेक्टर अध्यक्ष विकास वर्मा, गिरधर साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, पार्षद घनश्याम साहू, अहेंद्र चेलक, पुनीत साहू, हेमलाल साहू, सुमित चंद्राकर, सुनील सिंह राजपूत, विश्वजीत निषाद, डोमन साहू, राजा चंद्राकर, प्रताप चंद्राकर, मनीष साहू, ओंकार, परस साहू, ढालू निषाद एवं द्वारिका वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 1325
Previous Post सेवा संकल्प अभियान के तहत युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि सिंगौर के तत्वाधान न्योता भोज का आयोजन 
Next Post साइबर जागृति अभियान के तहत एसटीएफ जवानों को साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण

और पढ़ें -

  • बलौदाबाजार में धान खरीदी की तैयारी तेज, 1.68 लाख किसानों ने कराया पंजीयन; 31 अक्टूबर तक नए किसानों को मौकाOctober 21, 2026
  • Drug-Free India 2029: देश को नशा-मुक्त बनाने का अमित शाह ने लिया संकल्प, तारीख का ऐलानOctober 21, 2026
  • रामलीला में मची अफरा-तफरी: हनुमान बने कलाकार समेत 3 लोग झुलसेOctober 21, 2026
  • खम्हरिया में चोरों का आतंक, चार स्थानों से बोर के केबल वायर चोरी; पेयजल व्यवस्था प्रभावितOctober 21, 2026
  • अमलेश्वर में दुर्गा विसर्जन की अनूठी परंपरा, दुर्गा उत्सव समितियों का प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया जाता है सम्मानOctober 21, 2026

“ख़बर वहाँ से सच हो जहाँ से”

Info

  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

Copyright © 2025 CG Awaaz. All Rights Reserved.