दुर्ग में आपसी विवाद के बाद युवक की हत्या, सब्बल से ताबड़तोड़ हमला; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग जिले के रानीतराई थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के बाद एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम आसोगा में विवाद के दौरान युवक पर सब्बल से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रानीतराई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सब्बल से हमला, 35 वर्षीय युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम आसोगा में आपसी विवाद के दौरान 35 वर्षीय कामता कोसरे पर आरोपी ने सब्बल से हमला कर दिया। हमले में कामता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल सब्बल बरामद

मामले में रानीतराई पुलिस ने 26 वर्षीय भूपेन्द्र टंडन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सब्बल भी बरामद कर लिया है। आरोपी से हत्या की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आपसी विवाद किस बात को लेकर हुआ था और हत्या की वास्तविक वजह क्या है, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 974