आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अथर्व शर्मा ग्राम खैरझीटी पहुंचे

  • जब तक नए भवन स्वीकृति का आश्वासन नहीं मिलेगा आंदोलन जारी रहेगा – बाबा टेकसिह चंदेल किसान नेता

धमधा – लगातार समाचारों के माध्यम से जर्जर स्कूल भवन की स्थिति उजागर होने तथा किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक द्वारा खैरझीटी स्कूल को डिस्मेंटल करने, नए स्कूल भवन की स्वीकृति एवं पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।

ग्रामीणों एवं किसान बंधु संगठन के प्रयासों के बाद दुर्ग कलेक्टर द्वारा खैरझीटी के जर्जर स्कूल भवन को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि ग्रामीणों और किसान बंधु संगठन का कहना है कि उनकी दो प्रमुख मांगें – नए स्कूल भवन की स्वीकृति और पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति – अभी भी पूरी नहीं हुई हैं। इसी कारण आंदोलन को आगे भी जारी रखने की बात कही जा रही है।

बीईओ अथर्व शर्मा ने ग्रामीणों, पालकों और किसान बंधु संगठन के प्रतिनिधियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसान नेता बाबा टेकसिंह चंदेल ने सभी की ओर से अपनी बात रखते हुए कहा कि जब तक नए स्कूल भवन की स्वीकृति नहीं मिलती और शिक्षा व्यवस्था को सुचारू करने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक के दौरान प्रशासन की ओर से तत्काल कलेक्टर स्तर पर सकारात्मक पहल और आश्वासन मिलने की बात भी सामने आई। वहीं बीईओ अथर्व शर्मा ने उच्च अधिकारियों से चर्चा कर कल तक आवश्यक जानकारी  देने की बात कही।

ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए नए भवन एवं पर्याप्त शिक्षकों की व्यवस्था जल्द से जल्द की जानी चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो सके। अगर प्रशासन हमारी जायज मांग को पूर्ण करता है तो आगामी आंदोलन पर रोक लगाया जाएगा ।

इस बैठक में किसान नेता बाबा टेक सिंह चंदेल आत्मा साहू अध्यक्ष किसान बंधु संगठन धमधा ब्लॉक मोती राम वर्मा सरपंच प्रतिनिधि केवल वर्मा  राम वर्मा,नकुल उमरे सहित शाला विकास समिति अध्यक्ष और ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 759