Sangwari Guruji Bharti in CG: छत्तीसगढ़ में अब ‘संगवारी गुरुजी’ की भर्ती! इस जिले में सैकड़ों पदों के लिए मंगाए गए आवेदन, जानिए कब है अंतिम तिथि

बालोदः Sangwari Guruji Bharti छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में चिन्हांकित शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ‘संगवारी गुरूजी’ की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 17 अगस्त तक अपना आवेदन संबंधित विद्यालय में जमा कर सकते हैं।इतिहास

Sangwari Guruji Bharti जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि चिन्हांकित विद्यालयों में अध्यापन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने ‘संगवारी गुरूजी’ के रूप में शिक्षकीय व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।

इस व्यवस्था के तहत निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 17 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक संबंधित विद्यालय में जमा करना होगा। निर्धारित तिथि और समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 776