पाटन में पहली बार भव्य महिला प्रतिभा उत्सव, सावन महोत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक

पाटन। पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल ्रतापकार्यकर्ताओं द्वारा महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से महिलाओं के प्रतिभा उत्सव का आयोजन पाटन रेस्ट हाउस में किया गया। कार्यक्रम में अमलेश्वर मंडल, पाटन मंडल, कुम्हारी मंडल, दरबार मोखली मंडल एवं जामगांव आर भाजपा मंडल के महिला भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से किया गया।

प्रतिभा उत्सव में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें फैशन शो, कुर्सी दौड़, रस्साकशी, कबड्डी सहित छत्तीसगढ़ी पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं प्रमुख रूप से शामिल रहे। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा पारंपरिक खेलों एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष  तृप्ति चंद्राकर,जनपद अध्यक्ष  कीर्ति नायक,जिला पंचायत सभापति  कल्पना नारद साहू,जिला पंचायत सभापति  नीलम राजेश चंद्राकर भाजपा नेत्री  दिव्या कलिहारी,नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष  मीना वर्मा सहित सभी मंडल के महिला मोर्चा अध्यक्ष और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुई।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 753