दुर्ग। जिले में अवैध शराब के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना धमधा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम करेली में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम करेली में एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर धमधा पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पौव्वा देशी प्लेन मदिरा शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,400 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹480 नगद भी पुलिस ने जब्त किया। इस तरह पुलिस ने कुल ₹2,880 की सामग्री जब्त की है।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
दुर्ग पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

