“हर घर तिरंगा–घर – घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत अछोटी ग्राम में तिरंगा वितरण एवं रैली का आयोजन

अछोटी, 14 अगस्त 2026। सांदीपनी एकेडमी, अछोटी की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा–घर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को अछोटी ग्राम में तिरंगा वितरण एवं तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीणजनों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना रहा।

अभियान के तहत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अछोटी ग्राम के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर तिरंगा झंडे वितरित किए। साथ ही ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

भारी बारिश के बावजूद जोश बरकरार

कार्यक्रम के दौरान भारी बारिश भी विद्यार्थियों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। विद्यार्थियों ने पूरे जोश, साहस और अनुशासन के साथ तिरंगा रैली में सहभागिता की। बारिश के बीच निकली रैली में विद्यार्थियों का देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति समर्पण देखते ही बना।

कार्यक्रम का आयोजन NSS समन्वयक श्रीमती पी. नागरत्नम एवं उनके संयोजकों के मार्गदर्शन और सक्रिय सहयोग से किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सुश्री रेनु साहू तथा IQAC कॉर्डिनेटर गुलशन कुमार बेहरा का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षा विभाग की प्राचार्या डॉ. स्वाति श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ. संध्या पुजारी, प्रशासनिक अधिकारी श्री सुधीर तिवारी तथा संचालक श्री महेंद्र चौबे के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सांदीपनी एकेडमी, अछोटी द्वारा आयोजित इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति, एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश पहुंचाया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 757