अमलेश्वर पालिका में 10 सूत्री मांगों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन, 10 सितंबर को चक्काजाम की चेतावनी

अमलेश्वर। दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के मुख्य गेट के सामने कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पालिका से जुड़ी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, नेता प्रतिपक्ष दीपक घिघोड़े, अमलेश्वर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, छाया नगर पालिका अध्यक्ष मोनू साहू एवं छाया नगर पालिका अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। इस दौरान पालिका सीएमओ प्रीति गुप्ता के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।

धरना स्थल पर नायब तहसीलदार पाटन भूपेंद्र सिंह एवं नगर पालिका सीएमओ प्रीति गुप्ता पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी आय व्यय, अवैध कब्जा, अवैध प्लाटिंग सहित मूल भूत सुविधाओं को लेकर 10 सूत्री मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांगों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 सूत्री मांगों का समय पर निराकरण नहीं किया गया तो 10 सितंबर 2026 को उग्र आंदोलन करते हुए चक्काजाम किया जाएगा।

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सभापति एवं छाया पालिका अध्यक्ष मोरध्वज मोनू साहू, छाया पालिका अध्यक्ष हिमांशु शर्मा, पार्षद भोज सोनकर, पार्षद डोमन यादव, पार्षद घनश्याम साहू, पार्षद प्रतिनिधि गिरधर साहू, पार्षद मालती साहू, पार्षद मीना रानी चेलक, पार्षद लेखनी साहू, पार्षद सेवती निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी धर्मेंद्र साहू, ओमकार घिघोड़े, युवा कांग्रेस महासचिव अमृत सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं एवं नागरिकों से जुड़ी मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है। मांगों का समाधान नहीं होने की स्थिति में आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 770