रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जल्द ही तीन नए जजों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने तीन न्यायिक अधिकारियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
जानकारी के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। कॉलेजियम ने जस्टिस संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार के नामों की नियुक्ति के लिए सिफारिश की है।

कॉलेजियम की मंजूरी के बाद अब तीनों न्यायिक अधिकारियों की छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। नियुक्ति की आगामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिल जाएंगे।
तीन नए जजों की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब केंद्र सरकार की औपचारिक प्रक्रिया और नियुक्ति अधिसूचना का इंतजार है।

