पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं
धमधा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक जिला प्रकोष्ठ दुर्ग के नवनियुक्त संयोजक दिलीप गुप्ता तथा नगर पंचायत धमधा के नव-नियुक्त एल्डरमैन मन्ना महोबिया का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रमन यादव, दीपक चौहान, बलदाऊ पाल, पार्षद मलिक मोहम्मद कुरैशी, नरेश चंद्र साहू एवं इंद्रसेन यादव सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

