गरियाबंद दौरे पर CM विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड स्थित अमलीपदर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना एवं दर्शन करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से प्रस्थान कर 1:50 बजे अमलीपदर हेलीपेड पहुंचेंगे।

हेलीपेड से मुख्यमंत्री कार द्वारा श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर जाएंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक भगवान श्री जगन्नाथ की पूजा-अर्चना और दर्शन करेंगे।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री 3:05 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 3:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे 3:55 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा 4:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभागों ने सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 407