सुशासन तिहार में उमड़ा जनसैलाब, शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर

विधायक ईश्वर साहू बोले – “जनता तकलीफ में रही तो अधिकारी भी चैन से नहीं बैठेंगे”

धमधा – विधायक ईश्वर साहू ने धमधा विकासखंड के ग्राम राजपुर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए कहा कि यदि जनता तकलीफ में रहेगी तो वे स्वयं भी तकलीफ में रहेंगे और अधिकारी भी जवाबदेही से बच नहीं पाएंगे।

बीते शुक्रवार आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ईश्वर साहू मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन शर्मा ने की। स्कूल परिसर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं आवेदन के रूप में स्वीकार कीं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

कार्यक्रम में रिकॉर्ड संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। राजस्व विभाग में 78 शिकायतें दर्ज की गईं, वहीं जनपद पंचायत से जुड़े 329 आवेदन प्राप्त हुए। विद्युत विभाग में भी 32 आवेदन जमा किए गए।

विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन मॉडल के कारण अब आम लोगों को अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि अधिकारी स्वयं गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंच से ही विभिन्न विभागों के आवेदनों की समीक्षा की और अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रशांत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमन लाल यादव, मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, दिलीप गुप्ता, रोहित राजपूत, धरमपाल वर्मा, सागर वर्मा, बनऊ वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि चुम्मन साहू, कौशल साहू, देवनाथ सिन्हा, जितेंद्र साहू, योगेश बंजारे, मनोज साहू और छत्रपाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351