मोहन नगर में मौत का मातम: एक ही घर से उठीं 4 अर्थियां, पति-पत्नी फंदे पर, दो मासूमों की भी गई जान

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित आर्य नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया। घर के भीतर पति-पत्नी के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले, जबकि दो मासूम बच्चे बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45), पत्नी चंचल साहू (40), बेटी दृष्णा साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) के रूप में हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक परिवार सामान्य दिखता था, इसलिए इस दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।

घटना की सूचना मिलते ही SSP विजय अग्रवाल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। FSL टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का जिक्र बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

चार मौतों की इस हृदयविदारक घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो सकेगी।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 351