ननकटठी। ग्राम ननकटठी में जोत-जंवारा विसर्जन के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा की शुरुआत हनुमान मंदिर से हुई, जो बाजार चौक एवं बावली चौक होते हुए मां चंडिका मंदिर पहुंची। वहां से आगे बढ़ते हुए शोभायात्रा मां शीतला मंदिर पहुंची।
ग्राम के विभिन्न मंदिरों एवं घरों से निकली जोत-जंवारा का विधिवत विसर्जन 25 एकड़ में निर्मित तालाब में किया गया। इस दौरान आगे-आगे भजन मंडलियों के सदस्य माता रानी के सेवा गीत गाते चल रहे थे, वहीं पीछे-पीछे मां महामाया मंदिर, मां चंडिका मंदिर एवं मां शीतला मंदिर के सदस्यगण माता रानी के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए।
शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण भक्तजन उत्साह और भक्ति भाव के साथ शामिल हुए तथा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

