UCMAS एबेकस में स्काई इंटरनेशनल स्कूल की शानदार उपलब्धि

धमधा। स्काई इंटरनेशनल स्कूल, धमधा के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 में आयोजित UCMAS एबेकस प्रतियोगिता में इंटरनेशनल, नेशनल एवं स्टेट लेवल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
स्टेट लेवल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 900 से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता की, जिसमें स्काई इंटरनेशनल स्कूल के 48 विद्यार्थियों ने भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
कक्षा VI-B के टेकेंद्र साहू ने चैंपियन ऑफ चैंपियंस का खिताब अपने नाम किया, जबकि कक्षा III-B के वेदांत राजपूत एवं गुंजन रावत ने चैंपियन स्थान हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
सफल विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. माया भट्टाचार्य, अध्यक्ष श्रीमती सुनीता जैन एवं निदेशक श्री संकेत जैन ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उल्लेखनीय है कि धमधा क्षेत्र में स्काई इंटरनेशनल स्कूल द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास से जुड़े विभिन्न आयोजन किए जाते हैं, जिससे विद्यालय ने क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान और ख्याति स्थापित की है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256