CG News: आज कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरान वे प्रदेशभर में मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की समीक्षा करेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों पर फोकस करेंगे.
सचिन पायलट दोपहर 12:20 बजे रायपुर पहुंचेंगे. इसके बाद वे 1 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर मनरेगा को लेकर चल रहे आंदोलन की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे

