89 पौवा अवैध शराब बिक्री,04 आरोपी गिरफ्तार

  • आपरेशन विश्वास अभियान में मिली सफलता
  • 04 आरोपी गिरफ्तार
  • तीन अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व्दारा दबिश देकर अवैध शराब किया गया जप्त
  • आरोपियों से 89 पौवा शराब एवं अवैध शराब बिक्री की नगदी रकम कुल की. 11250/- स जप्त
  • आरोपियों को आबकारी एक्ट के पृथक-पृथक मामलों में गिरफ्‌तार कर भेजा गया जेल

दिनांक 11.01.2026 को धमधा के 03 विभिन्न स्थलों पर अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस टीम व्दारा तत्काल दबिश देकर 04 आरोपियों को पकड़ा गया ।

ग्राम दारगांव का रहने वाला झूनउ निर्मलकर बिरोदा रोड किनारे ग्राम दारगांव में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व्दारा मौके पर दबिश देकर संदिग्ध को शराब बेचते पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम झूनउ निर्मलकर बताया। सन्देही की विधिवत् तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में 29 पौवा शराब कीमती 2900/- रूपए एवं बिकी की रकम 300/- रूपये कुल कीमती 3200/- रू. जप्त कर आरोपी को थाना धमधा के अप.क.-08/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्‌तार किया गया है।

रघुनाथ होटल, धमधा के पास रोड किनारे संदिग्ध यशवंत यादव को घेराबंदी कर पकड़ा जाकर विधिवत् तलाशी लेने पर संदिग्ध के कब्जे से 30 पौवा शराब कीमती 3000/- रूपए एवं बिकी की रकम 700/- कुल कीमती 3700/- रूपए विधिवत् जप्त कर आरोपी को थाना धमधा के अप.क. -09/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्‌तार किया गया है।

गोबरा दारगांव मुख्य मार्ग मोहलई तिराहा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर दबिश देकर संदिग्ध रामायण यादव एवं रामचन्द्र यादव को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से विधिवत् 30 पौवा देशी शराब कीमती 3000/- रूपए एवं बिक्री की रकम 1350/- रूपए कुल 4350/- रूपए विधिवत् जप्त कर आरोपियों को थाना धमधा के अप.क. 10/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1-झूनउ निर्मलकर 50 वर्ष
ग्राम दारगांव, धमधा
2-यशवंत यादव 34 वर्ष ग्राम दारगांव, धमधा
3-रामायण याउव, 42 वर्ष
4-रामचन्द्र यादव 36 वर्ष
ग्राम दारगांव, धमधा

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256