यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा “निशुल्क नेत्र जांच” “रक्तदान शिविर” शिविर का आयोजन

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के उद्देश्य से आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को बस स्टैंड, दुर्ग में बालाजी ब्लड बैंक, श्री गणेश विनायक फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में “रक्तदान शिविर” व किया गया।

🔸 यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन स्वयं से प्रारंभ करना चाहिए।

🔸 नेत्र जाँच शिविर के दौरान जिनको चश्मा की आवश्यकता थी उनको निः शुल्क वितरण किया गया।

🔸 रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले आम नागरिकों एवं यातायात पुलिस के जवानों को हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

🔸 कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) द्वारा उपस्थित सभी लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा अन्य लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री विजय अग्रवाल के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने एवं इस अभियान में अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने हेतु तथा सुरक्षित परिवहन को ध्यान में रखते हुए 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन जिला स्तरीय पर किया जा रहा है।

   सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज दिनांक 9 जनवरी 2026 को सड़क दुर्घटनाओं में घायल की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के साथ आम नागरिकगण ने भी रक्तदान किया इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक {भिलाई } श्री सुखनंदन राठौर द्वारा रक्तदान करने वाले सभी को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिला स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

  इसी क्रम में आज आयोजित रक्तदान शिविर का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना रहा। रक्तदान शिविर में यातायात पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों ने सहभागिता करते हुए रक्तदान किया।

  रक्तदान शिविर के साथ-साथ निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86 लोगों द्वारा नेत्र परीक्षण कराया गया। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में दृष्टि की कमजोरी भी एक महत्वपूर्ण कारण होती है, इसी को ध्यान में रखते हुए इस शिविर के माध्यम से विशेष रूप से बस चालक, कंडक्टर एवं ऑटो चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र जांच उपरांत आवश्यकता अनुसार पात्र चालकों को निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया, जिससे सुरक्षित वाहन संचालन को बढ़ावा मिल सके।

  आज आयोजित इस रक्तदान शिविर में कुल 52 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256