नव नियुक्त रोहित राजपूत,जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा का धमधा आगमन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

धमधा।
भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए रोहित राजपूत को किसान मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह फैसला जनसमर्थन और संगठनात्मक अनुभव को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिससे किसानों के बीच भाजपा की पकड़ और अधिक मजबूत होगी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष रोहित राजपूत का आज धमधा मंडल में आगमन हुआ। वे दोपहर 4:00 बजे नरेश होटल, धमधा पहुंचे, जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू ने श्री राजपूत जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे किसानों के लिए भाजपा का “तुरुप का इक्का” साबित होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री राजपूत जी के नेतृत्व में किसान मोर्चा जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं का समाधान करेगा।

ज्ञात हो कि रोहित राजपूत पूर्व में पूरे भाजपा मंडल के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा संगठन में उनके लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहा है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक प्रतिनिधि, भाजपा मंडल महामंत्री ,अधिवक्ता संघ के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे संगठन और समाज दोनों क्षेत्रों में उनकी सक्रिय सहभागिता रही है। वहीं पूरे धमधा भाजपा मंडल की ओर से भी रोहित राजपूत जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी गई। मंडल पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में किसान मोर्चा जिले में नई ऊँचाइयों को छुएगा। कार्यक्रम के अंत में धमधा मंडल के पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
वहीं पूरे धमधा भाजपा मंडल की ओर से भी श्री राजपूत जी को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी गई। मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए किसानों के हित में यह सशक्त निर्णय लिया है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256