छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं. वहीं सुकमा में 64 लाख इनामी 7 महिला नक्सली समेत 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने सरेंडर किया है.
26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर
सभी सरेंडर नक्सली PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन एवं AOB क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं. इनमें CYPCM-01, PPCM-04, ACM-03 और Party Member -18 रैंक शामिल हैं. इन नक्सलियों ने सुकमा, माड़ क्षेत्र एवं सीमावर्ती ओड़िशा में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दिया है.

