धमधा– राष्ट्र की आत्मा– वंदे मातरम के 150 वी वर्षगांठ पर वीर सपूतों का सजीव प्रदर्शन झांकी के माध्यम से किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग कार्यालय के संस्कृत शिक्षा प्रभारी कक्ष के दिशा- निर्देश पर संस्कृति रक्षा संवर्धन हेतु धमधा, पाटन एवं दुर्ग में दिनांक 26/ 01/ 2026 को ब्लॉक स्तरीय कराया गया। इसी अंतर्गत धमधा खण्ड में बाजार मैदान में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त सूबेदार अशोक चौहान धमधा ने झांकी का अवलोकन किया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के साथ वंदे मातरम के रचनाकार बंकिम चंद्र चटर्जी और आनंद मठ के रचयिता रविंद्र नाथ टैगोर जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेड़सरा के सचिन कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में एनसीसी परेड का सलामी हुआ। दूसरा प्रदर्शन स्काउट सहित रेड क्रॉस ने सलामी दिए। पश्चात वीर, सपूतों, बलिदानियों का क्रमशः सजीव रूप में छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग वाहन पर सवार होकर अनेकों क्रांतिकारियों के गेट अप में दिखाई दे रहे थे। जैसे- बंकिमचंद्र चटर्जी, रविंद्र नाथ टैगोर,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,दुर्गावती, तात्या टोपे,महात्मा गांधी, भगत सिंह आजाद, सुखदेव,सुभाषचंद्र बोस। इत्यादि आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा ।
खोई हुई हमारी संस्कृति पर एक पहल किया गया । क्योंकि पहले प्रत्येक शिक्षण संस्थानों द्वारा झाँकी निकाला जाता था और एक जगह संग्रह होते थे,जिसको देखने नगरवासियों की भीड़ होती थी मैं जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा जी दुर्ग को हृदय से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हूं। जिन्होंने मुझ पर विश्वास कर आदेश स्वीकृति प्रदान किए।डॉo दिनेश साहू,
संस्कृत शिक्षा प्रभारी,जिला शिक्षा कार्यालय दुर्ग।
कार्यक्रम में कल्याण सिंह चौहान,सत्यनारायण ताम्रकार, नीतू साहू, श्वेता शर्मा,महेश्वरी गोस्वामी, गंधारी मेडम, गिर मानिकपुरी ( प्रधान पाठक कन्या पूर्व मा0 विद्यालय धमधा) विष्णु साहू, गायत्री यादव, दुर्गा मेडम,खेमचंद साहू, सूचित साहू,दौलत साहू, जवाहरलाल साहू, विष्णु ताम्रकार, मनहरन लाल साहू, गणेश यादव, लूमेश निर्मल,निकेत ताम्रकार,डॉक्टर,बृजलाल साहू, डोमार वर्मा,अनीता सिंह, चिन्मय सिंह, सुंदरलाल साहू,अलख राम,गणेश यादव(शिक्षक), खेमचंद साहू(शक्ति कोचिंग छुईखदान),पवन देवांगन, केशव पटेल (बी आर सी धमधा) डॉक्टर बद्री प्रसाद पटेल, प्रहलाद पटेल(शिक्षक) सुनील सिंह, वीरेंद्र देवांगन( शिक्षक), विशेष सहयोग आचार्य घनश्याम शर्मा द्वारा मंच संचालन एवं बंसीलाल सिंग(पी टी आई, शासकीय बालक उच्चo माo विद्यालय धमधा) के दिशानिर्देश पर मैदान तैयार किया गया।अंत में संगठन के सह सचिव गुरुदेव पवन देवांगन के द्वारा धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया।

