Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक को 80 लाख रुपए की कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के बाहर एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने संदेही को घेराबंदी कर पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से कोकीन बरामद हुई। फिलहाल गंज थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है

