धमधा क्षेत्र में शोक की लहर: प्रसिद्ध रामायणी धनेश पटेल का आकस्मिक निधन

धमधा : धमधा क्षेत्र के ग्राम भांठाकोकड़ी से दुखद समाचार सामने आया है। गांव के प्रतिष्ठित नागरिक, प्रसिद्ध रामायणी और कथा-वाचक धनेश पटेल का आज अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों में गहरा शोक व्याप्त हो गया है।

धनेश पटेल अपने शांत स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लिए पूरे इलाके में जाने जाते थे। धार्मिक आयोजनों में उनकी रामायण कथा की शैली इतनी प्रभावशाली होती थी कि लोग दूर-दूर से उन्हें सुनने पहुंचते थे। गांव के सांस्कृतिक व धार्मिक वातावरण में उनका योगदान अविस्मरणीय माना जाता है। वे वरिष्ठ भाजपा नेता गैंद सिंह पटेल के भाई थे। परिवार के अन्य सदस्यों में बड़े भाई धनेश पटेल तथा छोटे भाई हुलास पटेल (जो पंचायत सचिव हैं) शामिल हैं। पूरा परिवार गांव के सम्मानित परिवारों में गिना जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार, धनेश पटेल आज सुबह अपने खेत से लौटे ही थे कि अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, किन्तु हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया। इस अनहोनी से ग्राम भांठाकोकड़ी सहित पूरे धमधा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

अंतिम संस्कार

उनका अंतिम संस्कार कल दिनांक 4 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार को उनके गृह ग्राम भांठाकोकड़ी में किया जाएगा। ग्रामवासी, सामाजिक कार्यकर्ता व धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके निधन को क्षेत्र की अपूरणीय क्षति मान रहे हैं।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256