PM Modi in Raipur LIVE: पीएम मोदी ने सौंपी कई सौगातें, कहा- छत्‍तीसगढ़ की स्‍वर्णिम शुरुआत का दिन

PM Modi Raipur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ राज्‍योत्‍सव के मौके पर रायपुर में आयोजित रजत महोत्‍सव में प्रदेश को कई सौगात सौंपी हैं.

पीएम मोदी ने सौंपी कई सौगातें, कहा- छत्‍तीसगढ़ की स्‍वर्णिम शुरुआत का दिन

PM Modi LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्‍तीसगढ़ के रजत महोत्‍सव में प्रदेश को सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है. 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “साल 2000 में जब अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया, तो वो निर्णय केवल प्रशासनिक नहीं था. वो निर्णय विकास की नई राह खोलने का था. वो निर्णय छत्तीसगढ़ की आत्मा को पहचान दिलाने का था. इसलिए आज जब इस भव्य विधानसभा के साथ-साथ अटल जी की प्रतिमा का भी अनावरण हुआ है, तो मन कह उठता है, अटल जी जहां भी हों, अटल जी देखिए, आपका सपना साकार हो रहा है.”

14 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर राज्य की 25 वर्ष की यात्रा को रेखांकित करते हुए एक ‘नए युग’ के सूर्योदय की घोषणा की. अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में करते हुए, पीएम मोदी ने 25 साल पहले अटल जी की सरकार द्वारा बोए गए विकास के बीज की सराहना की, जो अब एक ‘वटवृक्ष’ बन चुका है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने राज्य में कनेक्टिविटी के व्यापक विस्तार पर प्रकाश डाला, जिसमें पिछले 11 वर्षों में नेशनल हाईवे का विस्तार, और रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर जैसे शहरों को जोड़ने वाली रेल और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार शामिल है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी श्रेय दिया.

3 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य, सरकार हर गरीब को पक्का घर देगी 
गरीबों को सम्मान दिलाने के अपने संकल्प को दोहराते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हर गरीब को पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध है और 3 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. उन्होंने बताया कि हाल ही में साढ़े 3 लाख से अधिक परिवार नए घरों में प्रवेश कर रहे हैं, और बीते एक साल में 7 लाख घर गरीबों के लिए बनाए गए हैं. उन्होंने उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना की सफलता पर भी बात की, जिसने सामान्य परिवारों के लिए LPG गैस सिलेंडर के सपने को पूरा किया है.

नक्सलवाद से मुक्ति की राह, छत्तीसगढ़ के लिए आने वाला वक्त महत्वपूर्ण
माओवाद और नक्सलवाद को राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा बताते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 50-55 साल तक इसका कष्ट झेला है. उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जहां देश के सवा सौ जिले माओवाद से प्रभावित थे, वहीं आज सिर्फ 3 जिले बचे हैं. पीएम ने दृढ़ता से कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश का हर कोना माओवाद से मुक्त होगा. उन्होंने बस्तर में हो रहे ‘बस्तर पांडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे सकारात्मक कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जो हिंसा के रास्ते से लौटे युवाओं के समर्पण का परिणाम हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आने वाला वक्त महत्वपूर्ण है, और “मोदी की गारंटी” के तहत युवाओं के हर संकल्प और कदम के साथ सरकार खड़ी है.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी बोले- देश का हर कोना माओवाद से मुक्त होगा

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर कहा कि माओवाद और नक्सलवाद राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने 50-55 साल तक इसका कष्ट झेला है. उन्होंने कहा कि 11 साल पहले जहां देश के सवा सौ जिले माओवाद से प्रभावित थे, वहीं आज सिर्फ 3 जिले बचे हैं. पीएम ने दृढ़ता से कहा कि वह दिन दूर नहीं जब देश का हर कोना माओवाद से मुक्त होगा. उन्होंने बस्तर में हो रहे ‘बस्तर पांडुम’ और ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे सकारात्मक कार्यक्रमों का उल्लेख किया, जो हिंसा के रास्ते से लौटे युवाओं के समर्पण का परिणाम हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने अंत में कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए आने वाला वक्त महत्वपूर्ण है, और “मोदी की गारंटी” के तहत युवाओं के हर संकल्प और कदम के साथ सरकार खड़ी है.

PM Modi Raipur Visit: हर गरीब को पक्के घर मिलेंगे, 3 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्‍य

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर गरीबों को सम्मान दिलाने के अपने संकल्प को दोहराया. पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार हर गरीब को पक्का घर देने के लिए प्रतिबद्ध है और 3 करोड़ नए घर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है. उन्होंने बताया कि हाल ही में साढ़े 3 लाख से अधिक परिवार नए घरों में प्रवेश कर रहे हैं, और बीते एक साल में 7 लाख घर गरीबों के लिए बनाए गए हैं. उन्होंने उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना की सफलता पर भी बात की, जिसने सामान्य परिवारों के लिए LPG गैस सिलेंडर के सपने को पूरा किया है.

PM Modi Raipur Visit: PM मोदी ने छत्तीसगढ़ के लिए नए युग का किया आह्वान

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर राज्य की 25 वर्ष की यात्रा को रेखांकित करते हुए एक ‘नए युग’ के सूर्योदय की घोषणा की. अपने उद्बोधन की शुरुआत छत्तीसगढ़ी भाषा में करते हुए, पीएम मोदी ने 25 साल पहले अटल जी की सरकार द्वारा बोए गए विकास के बीज की सराहना की, जो अब एक ‘वटवृक्ष’ बन चुका है. प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया. उन्होंने राज्य में कनेक्टिविटी के व्यापक विस्तार पर प्रकाश डाला, जिसमें पिछले 11 वर्षों में नेशनल हाईवे का विस्तार, और रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर जैसे शहरों को जोड़ने वाली रेल और हवाई कनेक्टिविटी में सुधार शामिल है. उन्होंने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी श्रेय दिया.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी ने अटल जी को याद किया, कहा- छत्तीसगढ़ तेजी से उसी विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को लोकतंत्र का नया मंदिर यानी नया विधानसभा भवन मिला है. इससे पहले उन्होंने आदिवासी संग्रहालय का लोकार्पण भी किया. इस मौके पर करीब 14 हजार करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ. उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 साल पहले अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया था. तब वादा किया गया था कि यह राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा. आज छत्तीसगढ़ तेजी से उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 के बाद यहां एक नई पीढ़ी तैयार हुई है, जिसने राज्य बनने से पहले की स्थितियां नहीं देखीं. उस समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, सड़कें नहीं थीं. लेकिन आज प्रदेश के गांवों में 40 हजार किलोमीटर लंबा सड़क नेटवर्क बिछ चुका है.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी बोले- 25 साल का सूर्योदय हो रहा है, सपनों का सूरज और नई रोशनी नजर आ रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत माता, मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारों के साथ भाषण की शुरुआत की. PM मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से आए हुए सभी मेरे प्यारे भाई और बहनों छत्तीसगढ़ के जम्मो भाई-बहनी, लइका, सियानों को हाथ जोड़ कर जय जोहर. आज छत्तीसगढ़ राज्य अपन गठन के 25 साल पूरा कर लिया है. मैं 25 सालों के सफर का साक्षी रहा हूं. 25 साल का एक काल खंड पूरा हुआ है. आज अगले 25 साल के नए युग का सूर्योदय हो रहा है. मेरा एक काम करेंगे आप लोग, सब लोग बताइए. अपना फोन निकालिए और फ्लैश जलाइए. ये अगले 25 साल के सूर्योदय का उदय हो गया है. आपकी हथेली में नए सपनों का सूरज उग गया है.मोदी ने कहा कि नई रोशनी नजर आ रही है. यही रोशनी आपकी भाग्य का निर्माण करने वाली है.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी को देखने और उनका स्‍वागत करने के लिए लाखों लोग पहुंचे

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी को देखने और उनका स्‍वागत करने के लिए पूरे प्रदेश से लाखों की संख्‍या में आम नागरिक नवा रायपुर पहुंचे हैं. यहां बनाए गए तमाम पंडाल छोटे पड़ गए हैं और जहां जहां तक नजर जा रही है, वहां-वहां तक लोग की भारी भीड़ नजर आ रही है. आम लोगों का कहना है कि यह राज्‍योत्‍सव अब तक का सबसे भव्‍य कार्यक्रम हो गया है. इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम मोदी को देखना, सुनना और उनका स्‍वागत करना भी बड़ी बात है.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी ने 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस मौके पर मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय सहित अन्‍य मंत्री उपस्थित थे.

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के मौके पर रजत महोत्सव का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने PM आवास योजना के 5 हितग्राहियों को चाबियां सौंपी. पीएम मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की परिकल्पना, इसके निर्माण का संकल्प और फिर उस संकल्प की सिद्धि, हर एक क्षण पर मैं छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी रहा हूं. उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा के लिए आज का दिन एक स्वर्णिम शुरुआत का दिन है. मेरे लिए व्यक्तिगत तौर पर ये बहुत ही सुखद और अहम दिन है. मेरा बीते कई दशकों से इस भूमि से बहुत आत्मीय नाता रहा है. एक कार्यकर्ता के रूप में मैंने छत्तीसगढ़ में बहुत समय बिताया, यहां से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. मेरे जीवन को गढ़ने में यहां के लोगों का, यहां की भूमि का बहुत बड़ा आशीर्वाद रहा है.”

PM Modi Raipur Visit: पीएम मोदी का रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में भव्‍य स्‍वागत

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया है. उन्‍होंने मंच से छत्‍तीसगढ़ के कोने-कोने से आए लोगों का अभिवादन किया. पीएम जैसे ही मंच पर पहुंचे, पूरा माहौल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा. पीएम मोदी ने मंच के बीचोंबीच जाकर जनता को हाथ जोड़कर नमस्‍कार किया और फिर आगे आकर लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी के कार्यक्रम लाखों की संख्‍या में लोग पहुंचे हैं. जहां तक नजर जा रही है, वहां तक केवल लोगों की भीड़ नजर आ रही है. मंच पर राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय सहित अन्‍य गणमान्‍य नेता, मंत्री उपस्थित हैं.

PM Modi Raipur Visit: प्रधानमंत्री मोदी को रामनामी शॉल पहनाकर स्‍वागत किया गया

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ राज्य के गठन होने के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे. प्रधानमंत्री शीघ्र ही सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वे कार्यक्रम स्‍थल पर खुली जीप में पहुंचे जहां उनका स्‍वागत किया गया है. पीएम मोदी को राम नामी शॉल पहनाकर और बड़ी भव्‍य माला से उनका स्‍वागत किया गया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बाबा गुरुघासीदास जी एक महान संत थे. उन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया. आज उनका यह संदेश मानव को एक दूसरे से जोड़ने का काम कर रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन किया. यह म्यूजियम 50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित हुआ है. इसमें 14 सेक्टरों में आदिवासी विरोध की कहानियां बताई गई हैं. छत्तीसगढ़ की प्रमुख आदिवासी कहानियों का भी उल्लेख किया गया है. म्यूजियम में 1400 वर्ष पुराने साल, महुआ और साजा वृक्ष की प्रतिकृतियां स्थापित की गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे आदिवासी संग्रहालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे आदिवासी संग्रहालय. देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का करेंगे लोकार्पण. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ में तैयार हुआ है. डिजिटल म्यूजियम के निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी तैयार की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की सुविधा उपलब्ध है. क्यूआर कोड के माध्यम से आदिवासी संघर्षों की गाथा देख और सुन सकते हैं.

PM Modi: भारत आतंक की कमर तोड़ रहा

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो राज्य पहले नक्सलवाद और पिछड़ेपन के लिए जाना जाता था, आज वह समृद्धि और सुरक्षा के लिए जाना जाता है. बस्तर ओलंपिक पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो रहा है, और बस्तर में विकास तेजी से हो रहा है. जब भारत अपनी आजादी के 100 साल मनाएगा, तब विकसित भारत के योगदान में छत्तीसगढ़ अग्रणी होगा. सबका लक्ष्य है कि विकसित छत्तीसगढ़ के माध्यम से विकसित भारत का निर्माण हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई का जाना हालचाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्मश्री तीजन बाई से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना. तीजन बाई की बहू वेणु ने प्रधानमंत्री से बातचीत करवाई. लंबे समय से बीमार चल रहीं तीजन बाई छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर पंडवानी गायिका हैं और उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है.

बस्तर की कला हमारी संस्कृति का प्रतीक

कुछ महीने पहले मैंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री को बस्तर आर्ट भेंट किया था. बस्तर की कला हमारी संस्कृति का प्रतीक है. इस भवन की इमारत में बाबा गुरु घासीदास का “मनखे मनखे एक समान” का संदेश है. इस विधानसभा को रमन सिंह जी जैसा अनुभवी नेतृत्व मिला, यह सौभाग्य की बात है. विधानसभा में ऐसा हो कि सरकार का न अभाव हो, न अनावश्यक प्रभाव हो.

सीमित संसाधनों से शुरू हुआ विधानसभा आज एक भव्य इमारत में परिवर्तित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमित संसाधनों से शुरू हुआ विधानसभा आज एक भव्य इमारत में परिवर्तित हो गया है. 25 वर्षों बाद जनता और लोकतंत्र इस भव्य विधानसभा भवन का उद्घाटन कर रहे हैं. यह भवन लोकतंत्र का तीर्थ है और इसका हर गलियारा जवाबदेही की याद दिलाता है. यहां लिए गए निर्णय छत्तीसगढ़ के भाग्य को दिशा देंगे. यह भवन आने वाले दशकों के लिए नीति और निर्णय निर्धारण का केंद्र बनेगा. मुझे प्रसन्नता है कि भारत की सोच और भावना छत्तीसगढ़ के विधानसभा में झलकती है.

छत्तीसगढ़ से मेरा गहरा नाता…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कही बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा के लोकार्पण पर कहा कि छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता है. उन्होंने कार्यकर्ता के रूप में यहां समय बिताया और राज्य के लोगों का आशीर्वाद प्राप्त किया. छत्तीसगढ़ के परिवर्तन का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला. प्रधानमंत्री ने राज्य के लोगों को बधाई दी और कहा कि 2025 भारतीय गणतंत्र का अमृत वर्ष है. उन्होंने संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों का सम्मान किया. भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्होंने कहा कि अटल जी का सपना साकार हो रहा है और छत्तीसगढ़ विकास की नई इबारत लिख रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में आदिवासी संग्रहालय पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में आदिवासी संग्रहालय पहुंचेंगे. वह देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे. यह संग्रहालय लगभग 10 एकड़ भूमि पर बनाया गया है और इसके निर्माण में 50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. म्यूजियम में 12 आदिवासी विद्रोह और दो सत्याग्रह की जीवंत झांकी प्रदर्शित की गई है. यहां ऑडियो-वीडियो डिजिटल स्क्रीन की भी सुविधा है और क्यूआर कोड से आदिवासी संघर्षों की गाथाएं देखी और सुनी जा सकती हैं.

पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा का निरीक्षण किया

पीएम मोदी ने नवीन विधानसभा का निरीक्षण किया और जल्द ही विधानसभा में संबोधित करेंगे. मंच पर डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित हैं.

PM मोदी ने विधानसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया

PM मोदी विधानसभा पहुंचे, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया.

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256