CG Weather Update Today: प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, तापमान में गिरावट हुई शुरू, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

CG Weather Update Today: प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।

HIGHLIGHTS

  • राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
  • मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
  • मौसम विभाग ने अब प्रदेश में ठंड बढ़ने की आशंका जताई है।

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिन में हल्की धूप और शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर से ठंडी हवाएँ चलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में ठंड और बढ़ सकती है। इससे सुबह-शाम लोगों को सर्दी का अधिक अहसास होगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मौसम में हो रहे बदलाव के दौरान सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256