स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का धमधा आगमन, अस्पताल समस्याओं पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश

धमधा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शुक्रवार को धमधा नगर पहुंचे, जहाँ भाजपा मंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट ने धमधा अस्पताल की समस्याओं और सुविधाओं के अभाव से मंत्री को अवगत कराया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संसाधन बढ़ाने की मांग रखी।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने इस पर गंभीरता दिखाते हुए दुर्ग के सीएमएचओ मनोज दानी से धमधा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि साजा विधायक ईश्वर साहू के क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और स्वास्थ्य सुविधाएँ प्राथमिकता के साथ बेहतर की जाएँ।

मंत्री जायसवाल ने भविष्य में पुनः धमधा आगमन का आश्वासन भी दिया।

स्वागत करने वालों में मंडल मंत्री जितेंद्र देवांगन, जित्तू धीवर, दीपक साहू, अश्वनी धीवर, राजा सोनकर तथा मंडल कार्यकारिणी सदस्य रामप्रकाश धीवर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nikettamrakar
nikettamrakar
Articles: 256